Saturday, October 8, 2022

लोकनायक ने समाज के दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने की प्ररणा दी है: जितेंद्र पटेल

लोकनायक ने समाज के दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने की प्ररणा दी है: जितेंद्र पटेल 


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल,जिला जनता दल यू के कार्यालय में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नीतीश पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण क्रांति के वाहक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर जनता दल-यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा देकर देशभर के छात्रों और नौजवानों को एकजुट करने का काम किया था जिस तरह से इस देश में इमरजेंसी लगाई गई थी उसमें यदि जेपी जैसे नेतृत्व करता नहीं होते तो उससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया था जेपी ने देश को दूसरी आजादी दिलाई थी संपूर्ण क्रांति के द्वारा लोकनायक ने समाज के दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी थी आज उन्हीं की प्रेरणा से निचले तबके के लोग भी ऊंचे ओहदे पर पहुंच रहे हैं 1974 के जेपी आंदोलन का ही देन है कि गरीबों के रहनुमा लालू प्रसाद यादव और बेजुबानों के जुबान नीतीश कुमार जैसे लोग साधारण परिवार में जन्म लेकर भी आज देश और प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं जेपी के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है उन्होंने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को पूरा किया जा सकता है इस अवसर पर युवा जदयू के प्रदेश सचिव रोशन पटेल आलोक पटेल विकास कुशवाहा रंजीत कुमार अनुराग सागर सुजीत कुशवाहा सचिन वर्मा ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया,

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...