Tuesday, October 11, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजना के कार्यान्वयन हेतु विस्तृत समीक्षा की गई

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजना के कार्यान्वयन हेतु विस्तृत समीक्षा की गई


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


रोहतास (सासाराम) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष  में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, रोहतास, निदेशक, डी0आर0डी०ए०, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एवम राजस्व अधिकारी द्वारा भाग लिया गया।

 बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, जल-जीवन-हरियाली अभियान, एल०एस०बी०ए० योजना के कार्यान्वयन एवं विशेषकर भूमि संबंधी मामले की विस्तृत समीक्षा की गयी ।

समीक्षा के कम में निदेश दिया गया कि सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचलाधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में स्वीकृति हेतु लंबित भूमिहीन लाभुकों हेतु भूमि का बंदोबस्ती 15 दिनों के अंदर करना सुनिश्चत करेंगे ।

इसी प्रकार वर्ष 2016-17 से 19-20 अन्तर्गत 22 लाभार्थियों पर्चा वितरण एवं 417 लाभुकों दखल कब्जा या माथी लंबित है तथा 85 आवास पारिवारिक विवाद के कारण लंबित है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर उक्त मामले को 15 दिनों के अंदर निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे । 

साथ ही साथ यह निदेश दिया गया है कि प्रत्येक सोमवार को प्रखंड स्तर पर एक समन्वय बैठक का आयोजन किया जाय। निदेश दिया गया कि इसका दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं प्रखंड स्तरीय कठिनाईयों का उक्त बैठक में ही समाधान किया जाय ।

निदेश दिया गया कि एल०एस०बी०ए० योजना अन्तर्गत जिन पंचायतों में WPU निर्माण हेतु अंचलाधिकारी द्वारा NOC नहीं दिया गया है वहां एक सप्ताह के अंदर NOC देना सुनिश्चित करेंगे। जल-जीवन-हरियाली अभियान अन्तर्गत अतिकमित संरचनाओं को अविलंब मुक्त कराने एवं इस कम में वास भूमिविहिन परिवारों को भुमि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। अंचलाधिकारी नासरीगंज बैठक में अनुपस्थित थे। उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...