Tuesday, October 11, 2022

हजरत मोहम्मद साहब का जीवन तमाम इंसानियत के लिए अनुकरणीय है: मुस्लिम धर्मगुरु बरकाती

हजरत मोहम्मद साहब का जीवन तमाम इंसानियत के लिए अनुकरणीय है: मुस्लिम धर्मगुरु बरकाती



 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल, हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन पर अरवल सिपाह वार्ड 07 हजरत मौलाना अरशद शमसी के आवास पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया,हजरत मौलाना शमीम बरकाती ने प्रार्थना से पहले  अकीदतमंद को  संबोधित करते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद साहब (पैगंबर साहब ) का आदेश है कि देश के चलते अपनी जान देना पड़े तो जान देकर देश को रक्षा करना कर्तव्य है
 मौलाना शमीम बरकाती ने प्रवचन में कहा कि सामाजिक कुरीतियों  गैर- बराबरी और नफ़रत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने का हजरत मोहम्मद साहब का संदेश हमारे लिए आज और भी ज्यादा प्रसंगिक हो गया है,हजरत मोहम्मद साहब ने न सिर्फ भाईचारा और मोहबत का संदेश दिया था, हजरत मोहम्मद साहब ने अपने जीवन काल में उस पर अमल भी कर दिखाया | हजरत मोहम्मद साहब का जीवन तमाम इंसानियत के लिए अनुकरणीय है और सारी दुनिया की इंसानी बिरादरी हज़रत मुहम्मद साहब के प्रति एहसानमंद है |हमें चाहिए कि हम हजरत मोहम्मद साहब  के जन्मदिन पर सच्चाई इंसाफ और  आपसी मोहब्बत  जैसे उनके जीवन के बुनियादी उसूलों पर अपनी रोजाना जिंदगी में अमल करना सीखें,

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...