बेनीपुर गांव में भागवत कथा का हुआ आयोजन
भगवान की याद करने से पापों का नाश : होता है लालाजी शास्त्री
कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
कुर्था, अरवल स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बेनीपुर गाव में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पूजा का आयोजन किया गया। इस भागवत कथा का काशी से आए स्वामी श्री लालजी शास्त्री महाराज ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया वहीं श्री महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ती हो जाती है। संसार दु:खों का सागर है। प्रत्येक प्राणी किसी न किसी तरह से दुखी व परेशान है। कोई स्वास्थ्य से दुखी है। कोई परिवार, कोई धन, तो कोई संतान को लेकर परेशान है सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय हरिभजन में लगाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है, जिसके सुनने से पाप दुख स्वत: ही नष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मन, बुद्धि, चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। वहीं भागवत पूजा के दौरान बुधवार को महिलाओं ने पुनपुन नदी के पंचतीर्थ घाट जाकर जलभरी कर पूजा अर्चना किया इस कार्यक्रम का आयोजक बैजनाथ सिंह ने बताया कि यह सात दिवसीय भागवत पूजा बुधवार से प्रारंभ होकर आगामी मंगलवार तक चलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि गुरुवार को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विवेक सिंह, सुबोध सिंह सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।
