विद्युत विभाग के मनमानी के खिलाफ बैठक
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल विद्युत स्मार्ट प्रिपेड मीटर से 50 रू 0 ओभर ड्यूज पर लाईन कट जाता है । रिचार्ज करने पर ही फिर लाइन आता है । लेकिन उपभोकता नं०- 232306045007 में 21 सितम्बर 2022 को 15,345 रू का ओभर ड्यूज बकाया बिल का मैसेज देकर बिजली कनेक्शन काट दिया गया है । उपभोकता बिजली कार्यालय का चक्कर लगा ही रहा था कि पूणः 27 सितम्बर को 28,345 रू ० का बिजली बिल मैसेज द्वारा फिर 10 अक्टूबर को 13,341 रू 0 बकाया बिल का मैसेज द्वारा आता है । यह खेल किसका है ? स्मार्ट प्रिपेड मीटर का या विद्युत विभाग के पदाधिकारी का या विद्युत विभाग के कर्मचारी का । दर्जनो स्मार्ट प्रिपेड मीटर उपभोकता परेशान है । बहेडरें विद्युत विभाग अवर प्रमण्डल , अरवल के कार्यपालक अभियन्ता , सहायक अभियन्ता , कनीय अभियन्ता , कार्यालय के सभी कर्मचारी इतना निकम्मा है कि आज तक अरवल सभी बैंक , सरकारी कार्यालय सभी सरकारी संस्थानों एवं मानदेय पर काम कर रहे क्षेत्रिय विद्युत कर्मचारी के घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाया है । मिली भगत से लाखो रूपया राजस्व का चूना लगा रहा है । अरवल में गरीब मजदूर एवं दुकानदारों को डरा धमकाकर उनके घरो में स्मार्ट मीटर लगाकर दूधारू गाय की तरह दुहा जा रहा है । शिकायत करने पर बोलता है कि स्मार्ट मीटर वाले अपनी शिकायत लेकर पटना जाए । यहाँ केवल निर्गत विधुत - विपत्र को सुधारा जाता है । बिहार में सुनवाई एवं तत्काल कार्यवाई वाली सरकार है । मैं यथाशीघ्र बिहार के बिजली मंत्री एवं मुख्यमंत्री मिलकर लिखित आवेदन देकर बिजली विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी पर उचित कार्यवाई करने का आग्रह करूंगा ।
