मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया
अरवल व्यवहार न्यायालय अरवल मे मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के रूप मे रणधीर कुमार ने पदभार ग्रहण किया।प्रभारी न्यायाधीश माधवेन्द्र सिह ने बताया कि माननीय ऊच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मे अरवल व्यवहार न्यायालय मे मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अरवल के पद पर रणधीर कुमार ने अपना योगदान दिया।मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शुभनंदन झा का पदोन्नति अपर जिला जज के रूप मे होने के बाद विरमीत हुए थे। उसी समय से पद रिक्त था तब से अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम माधवेन्द्र सिह प्रभार मे थे।पदभार ग्रहण करते समय अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी माधवेन्द्र सिह ,मुन्सीफ ईश्वर चन्द्र अकेला, एस डी जे एम मनोज कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी सुशील दत्त्त ,अभियोजन पदाधिकारी विवेकानंद शरीवास्तव ऊपस्थित रहे।
