Tuesday, October 18, 2022

नए भवन में शिफ्ट किया मुख्य डाक घर

नए भवन में शिफ्ट किया मुख्य डाक घर 


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल , मुख्य डाकघर अब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 110 से 139 पटना रोड वासीलपुर के समीप  नए भवन में स्थानांतरित किया गया. जिसका उद्घाटन  विधायक महानंद सिंह डाक अधीक्षक मनोज कुमार राय, सहायक डाक अधीक्षक विनय कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर स्थानीय विधायक ने कहा कि मुख्य डाकघर को नए भवन में आ जाने से अब आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगा. लोग पैसा आसानी से निकाल सकेंगे एवं पैसा जमा कर सकेंगे. इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. काफी  लोग का डाकघर में खाता खुला हैं. और इसका लोग लाभ उठाएं. डाक विभाग के द्वारा कई योजना चलाया जा रहा है. जिसका सभी लोग लाभ उठाएं.  इस मौके पर डाक अधीक्षक ने कहा कि जिले के लोगों को  आज से परेशानी  नहीं झेलना पड़ेगा. पहले जिस भवन में मुख्या ङाक घर  था  वहां पर  ग्राहकों को  बहुत परेशानियां होती थी. क्योंकि इंटरनेट सही ढंग से वहां  पर नहीं चल पाता था. जिसके चलते आम लोगों को लेन देन में काफी परेशानी होती थी. कई-कई दिन तक इंटरनेट काम नहीं करने के कारण आम लोगों का पैसा निकासी नहीं हो पाता था. ना ही जमा हो पाता था. जिसके कारण ग्राहकों को काफी गुस्सा झेलना पड़ता था. लेकिन अब नए भवन में सारी सुविधा से युक्त है. यहां पर ग्राहकों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान किया जाएगा. ग्राहक किसी भी कार्यदिवस समय आकर पैसा निकासी जमा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि डाक विभाग के द्वारा जो भी योजना चलाया जा रहा है उसका सभी लोग लाभ उठाएं. एवं डाक विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी को सहयोग करें. सभी के सहयोग से डाक विभाग उंची   मुकाम हासिल कर सके. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य डाकपाल उमानाथ सिंह ने किया. इस मौके पर अमित कुमार स्वतंत्रता सेनानी राम इकबाल शर्मा सहित जिले के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...