Monday, October 17, 2022

कोचहासा में दीपावली एवं छठ पूजा कमेटी का गठन.

कोचहासा में दीपावली एवं छठ पूजा कमेटी का गठन..



 करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी (अरवल) कोचहासा सामुदायिक भवन स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में दीपावली एवं छठ पूजा समिति की बैठक कर कमिटी का गठन किया गया l बैठक की अध्यक्षता रविंद्र कुमार सिंह ने किया l बैठक में सर्वसम्मति से कंचन पासवान को दीपावली एवं छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मनोनीत किया गया l वही जितेंद्र कुमार को सचिव एवं संतोष कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार को व्यवस्थापक मनोनीत किया गया l आयोजित बैठक में पूर्व कमेटी के सदस्यों ने युवाओं को पहल करने की निर्णय लेते हुए 25 कमिटी के सदस्य बनाया गया l बैठक में सर्व समिति की ओर से पूर्व की भांति इस वर्ष भी दीपावली एवं छठ पूजा पर भव्य मां की प्रतिमा के साथ भव्य पंडाल के निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया है l बताते चलें कि छठ पूजा एवं दीपावली पूजा समिति पिछले कई वर्षों से आकर्षक पंडाल में भव्य प्रतिमा स्थापित कर पंचायत के साथ साथ गांव को गौरवान्वित किया है इस मौके पर सत्यनारायण कुमार, विश्वकर्मा शैलेंद्र कुमार, सिंह वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार,मनोज पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...