अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी के सफल संचालन को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक सम्पन्न
शिक्षा समिति के सभी सदस्यों को भी आमंत्रित की जाएगी
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें 20 अक्टूबर को होने वाले अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई l इसमें दीक्षा एप पर माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट - "अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी" के सभी टास्ट को पूरा करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया l कार्यशाला में प्रशिक्षक साकेत कमल ने सभी प्रधानाध्यापकों को संगोष्ठी के पूर्व किए जाने वाले कार्य, संगोष्ठी के दौरान किए जाने वाले कार्य और संगोष्ठी के बाद किए जाने वाले कार्यों का विस्तार से चर्चा करते कार्य योजना बनाया l उन्होंने कहा कि संगोष्ठी के दिन वर्ग एक के सभी अभिभावकों तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित करने हेतु बच्चों से आमंत्रण पत्र बनवा कर भेजना है l उस दिन सभी के सामने विद्यालय में मौजूद संसाधनों का प्रदर्शन होगा l बच्चों द्वारा किये गए कार्य की प्रदर्शनी लगायी जाएगी l वर्ग एक के बच्चे चहक गतिविधि का प्रदर्शन करेंगे l चहक कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया जाएगा, उनसे फीडबैक लिया जाएगा तथा पठन - पाठन को कैसे और बेहतर किया जाय, इस पर उनसे सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे l इसके अलावा शिक्षक पर्व से संबंधित कार्य की भी समीक्षा की गई l सभी प्रधानाध्यापकों से उस कार्य को संपन्न कराने के लिए कहा गया l कार्यशाला में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे l

