Sunday, October 9, 2022

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजता रहा शहर

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजता रहा शहर

 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल,हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर  जुलूस यात्रा निकालकर ईद मिलादुन्नबी मनाया गया, मदरसा शमशुल उलूम से जलूस यात्रा निकलने से पहले एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें देश में अमन एवं तरक्की की दुआ किया गया उस के जलूस में  सभी शामिल लोग के   सर पर  विभिन्न रंग का पगड़ी बांधे  एवं सर पर टोपी पहन कर और हाथों में  इस्लामी झंडा  के साथ तिरंगा झंडा लेकर बुजुर्ग बच्चे नौजवान मुस्लिम धर्मगुरु सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ जुलूस यात्रा  प्रारंभ किया, सरकार की आमद मरहबा  के नारों से शहर गूंजता रहा ,कुरैशी मोहल्ला से होते हुए जलूस यात्रा निकला और अरवल के विभिन्न मार्गो से होते हुए  जुलूस ए मोहम्मदी  में फरीदाबाद, कागजी मोहल्ला, मुस्लिमपट्टी, न्यू अरवल,अरवल सिपाह, वसीलपुर,का जुलूस एक साथ मिलकर  एक विशाल जुलूस  बन कर शहर के विभिन्न जगह गुजरने लगा , कुछ समय के लिए प्रशासन के द्वारा मुख्य मार्ग के सभी गाड़ी को आगमन बंद कर दिया गया था जहां गाड़ी थी वही गाड़ी को रोक दिया गया था , ताकि  जुलूस ए मोहम्मदी में किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं हो उस के बाद जुलूस ए मोहम्मदी विभिन्न जगहों से होते हुए  हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर वापस आ कर समापन हो गया, ईद मिलादुन्नबी के  मौका पर बीती रातों में ही नौजवानों ने  जिला के कुछ मस्जिद एवं  मखदूम साहब के मजार तथा कुरैशी मोहल्ला ,शाही मोहल्ला फरीदाबाद , न्यू अरवल ,काजी मोहल्ला, में झंडे पताखों,पोस्टर बैनर से आकर्षक ढंग से सजाया था ,मदरसा शमशुल उलूम के अध्यक्ष एस एम मुजफ्फर आलम शाही, हाफिज मो  सद्दाम,शाह असगर हुसैन,हाफिज फैजान, हाफिज दानिश अख्तर,जमील अख्तर, हजरत मौलाना अरशद शमशी, हजरत मौलाना सुहैल, हाफिज बशीरुद्दीन,हाफिज मो शबुद्दीन, मो नेयाज शमशी,न्यू अरवल के मो चांद, मो कासिम, मो शहजाद, मो फराज, मोहम्मद खालिद हुसैन, निसार अहमद वगैरह शामिल थे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...