Sunday, October 9, 2022

बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत



 कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
कुर्था अरवल स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के समीप बड़की नहर पर आटा चक्की मिल चलाने के दौरान करंट लगने से  एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी अरुण यादव के 22 वर्षीय पुत्र अमरेश यादव प्रतापपुर गांव के समीप बड़की नहर के पुल के पास देर शाम आटा चक्की मिल चला रहा था उसी दौरान बिजली का करंट के चपेट में आने से चक्की मिल के फीते में फंस गया और उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की खबर सुनते ही थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह अपने दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात में जुटे हुए  है वहीं घटना को लेकर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...