सपा संरक्षक के निधन पर शोक संवेदना
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर किंजर इलाके के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजद नेता सत्यानंद दिवाकर वासगीत यादव रामाश्रय यादव मनोज कुमार यादव जदयू के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार विरेंद्र कुमार उपेंद्र सिंह कविन्द्र कुमार भाजपा नेता संजीत कुमार सिंह साबिर हुसैन मीरा सिंह आदि नेताओं का कहना है कि मुलायम सिंह यादव जैसे जमीन से जुड़े समाजवादी नेता कि आज के परिवेश में अभाव है मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों शोषित वंचितों के हित में काम किया उनके निधन से गरीबों का सच्चा हितैषी खो गया है
