Monday, October 10, 2022

शहीद कुंदन शर्मा के परिवार से मिले पूर्व विधायक,दी संत्वाना

शहीद कुंदन शर्मा के परिवार से मिले पूर्व विधायक,दी संत्वाना


 करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बंभई गांव के शहीद हुए शहीद मुकुंद शर्मा के घर पर मातम पूर्ति करने अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार पहुंचे. शहीद परिवार के बड़े भाई मुकेश शर्मा एवं उनके परिजनों से मिल कर सांत्वना दिए तथा इस दुःख के घड़ी में धैर्य रखने का आग्रह किया. ज्ञात हो कि बीते सप्ताह शहीद मुकुंद शर्मा थल सेना के जवान जम्मु काश्मीर के लेह क्षेत्र में माइनस डिग्री में ड्यूटी कर रहे थे. वही उनको तबियत खराब हो गया था जिनको चंडीगढ़ आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां इनकी मृत्यु हो गया था. जिनका पार्थिक शरीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था. पूर्व विधयक बंभई तथा बसनबीगहा गांव के कई पीड़ित परिवारों से मिलकर भी संतावना दिए. वही बेलखरा गांव में जदयू नेता पप्पू वर्मा के घर जाकर भी संतावना दिए जहां पिछले दिनों वर्मा का पिता जी का देहांत हो गया था. इस मौके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी, वेंकटेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, सरदार रणविजय सिंह, नारायण शर्मा, युवा भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, युवा भाजपा नेता भारत यादव, उमाशंकर शर्मा, गुड्डू शर्मा, सहित कई लोग उपस्थित थे l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...