Tuesday, October 18, 2022

प्राथमिक विद्यालय छक्कन बिगहा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी की तैयारी प्रारंभ

प्राथमिक विद्यालय छक्कन बिगहा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी की तैयारी प्रारंभ




 करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट
करपी।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छक्कन बिगहा में माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारी के लिए शिक्षकों एवं बाल सांसद के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक के संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मनीष कुमार निराला ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार 20 अक्टूबर को प्रथम वर्ग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ शिक्षकों की बैठक आयोजित किया जाना है. अभिभावक शिक्षक बैठक के पूर्व तैयारी हेतु बाल संसद के प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को इसके संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गई. इसके पूर्व तैयारी में आमंत्रण पत्र तैयार करना,हर वर्ग में अधिगम कोना का निर्माण, बच्चों की अभ्यास पुस्तिका, पुस्तकालय की किताब का प्रदर्शन,हर वर्ग में टीएलएम की उपयोगिता, चहक गतिविधि के प्रदर्शन की तैयारी इत्यादि पर चर्चा की गई. मौके पर शिक्षिका रेणु कुमारी, शिक्षक नागेंद्र कुमार,बाल संसद के प्रतिनिधि दुर्गा, प्रभु, पंकज, गौरी,  सिमरन, सविता, राहुल, अंजनी, समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...