बिजली करंट के चपेट में पिता पुत्र झुलसे पिता को हुई मौत पुत्र घायल
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के देकुली गांव मे सोमवार के दिन दीपावली के लेकर पिता पुत्र दोनों साफ सफाई कर रहे थे की 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार करंट के चपेट में आ गए कि उनको छुड़ाने के लिए पिता 65 वर्षीय बैजनाथ सिंह गये की ओ भी बिजली के चपेट में आ गए घर में शोरगुल सुन ग्रामीनो पहुंचे तब तक मृतक बैजनाथ सिंह काफी झुलस चुके थे उन्हें इलाज कराने को भी मौका नहीं मिला घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई इधर पुत्र रंजीत कुमार का इलाज जारी है l मृत्यु का सूचना पाते ही रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों और परिवार का सांत्वना दिया और उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आपदा विभाग से मिलने वाली सहयोग राशि दिलाई जाएगी और मृतक का शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर हॉस्पिटल अरवल भेजा गया l
