Monday, October 17, 2022

पुलिस ने शराब सेवन करने के आरोप में तीन शराबियों को किया गिरफ्तार। अग्रिम कार्रवाई जारी

पुलिस ने शराब सेवन करने के आरोप में तीन शराबियों को किया गिरफ्तार। अग्रिम कार्रवाई जारी


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी (रोहतास) पुलिस द्वारा अवैध शराब सेवन के खिलाफ चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में विभिन्न जगहों से शराब सेवन करने के आरोप में तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया है इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि बीती रात्रि 1 उपेंद्र मांझी, पिता बिनेश्वर मांझी, सा○ बादरा बदाहपुर, थाना गया। 2 रामजन्म मांझी, पिता कारू मांझी सा○ नवादा, थाना टेटुआ दोनों जिला गया 3 उपेंद्र कुमार पिता बसावन चौधरी, सा○ मल्हीपुर थाना चेनारी जिला रोहतास को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...