Saturday, October 8, 2022

जिला पदाधिकारी, रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा पुराने जी॰टी॰ रोड के चैड़ीकरण कार्य का किया गया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी, रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा पुराने जी॰टी॰ रोड के चैड़ीकरण कार्य का किया गया निरीक्षण


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


रोहतास (सासाराम) जिला पदाधिकारी, रोहतास (सासाराम) द्वारा पुराने जी॰टी॰ रोड़ के चैड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम मंे निम्नलिखित निदेष दिये गये:-

1. एस॰पी॰ जैन कॉलेज जाने वाली मोड़ पर से कॉलेज की तरफ जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों की संख्या को देखते हुए रास्ते के चैड़ीकरण का निदेश दिया गया। साथ ही एस॰पी॰ जैन कॉलेज मोड़ पर जंक्शन ईप्रूवमेंट का कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। 



2. निरीक्षण के क्रम में देखा गया कि  पथ में अवस्थित रोड डिवाईडर की ऊँचाई अपेक्षाकृत कम पाई गई तथा कुछ जगहों पर दो डिवाईडर के बीच ज्यादा खाली स्थान देखा गया। कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कोचस द्वारा बताया गया कि उन खाली जगहो में जल्द ही डिवाईडर लगा दिया जायेगा कि रोड डिवाईडर की उँचाई को बढ़ाया जाय तथा उसके आस-पास की मिट्टी को साफ करवा लिया जाय।


3. सड़क के किनारे बने साईड डेªन पर कुछ जगहो पर अतिक्रमण तथा अनाधिकृत कब्जा देखा गया। निदेष दिया गया कि साईड ड्रेन को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु कार्रवाई की जाय।


4. स्ट्रीट लाईट के संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कोचस द्वारा बताया गया कि कुल-240 लाईट लगाया जाना है। निदेष दिया गया कि इस कार्य को दीपावली से पहले पूर्ण कर लिया जाय।


5. पोस्ट आॅफिस चैराहे पर दोनो तरफ तथा करगहर मोड़ पर सड़क के अंतिम छोर तक यथा संभव सड़क के चैड़ीकरण का निदेष दिया गया।

6. एस॰पी॰ जैन कॉलेज मोड़ से बेदा नहर तक सड़क का कार्य वर्तमान माह के 30 तारीख तक पूर्ण कर देने का निदेष दिया गया ।

7. दिनांक-21.10.2022 को पुनः  पुराने जी॰टी॰ रोड़ के चैड़करण कार्य के निरीक्षण का निर्णय लिया तथा निदेष दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी दिए गये निदेष के अनुपालन के साथ उक्त निरीक्षण में ससमय उपस्थित रहेंगे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...