पुलिस द्वारा 3 माह पूर्व हत्याकांड में संलिप्त फरार अप्राथमिकी अभियुक्त को चंदौली से किया गया गिरफ्तार। भेजा जेल।
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा छापामारी कर उत्तर प्रदेश चंदौली से 3 माह पूर्व हत्याकांड के संलिप्त फरार अप्राथमिकी अभियुक्त को चंदौली से गिरफ्तार किया गया है इस संदर्भ में चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि चेनारी थाना कांड संख्या 218/22 दिनांक 17 जुलाई 2022 धारा 302 भा○ द○ वि अप्राथमिकी अभियुक्त उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयद राजा थाना के बगही कुम्भापुर गांव निवासी स्व○ सुचित राम के पुत्र श्यामाश्रय राम को पुलिस ने छापेमारी कर चंदौली से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस ने जेल भेज दिया। आपको जानकारी के लिए बता दे कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 माह पूर्व गुप्ता धाम दर्शन करके लौटने के क्रम में भुरुकुड़ा गांव के पास जंगल में ईट पत्थर से कुच कर युवक की हत्या निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया था। उस समय तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाद में परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई थी और स्थानीय थाने में 17 जुलाई 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली जिले के सैयदराजा थाना अंतर्गत किसी गांव के निवासी के रूप में की गई थी।
