जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल,पटना से डेहरी जाने के क्रम में अरवल जिला जनता दल के द्वारा भगत सिंह चौक अरवल पर जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान को सफल बनावे और अपने जिले के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के लोग समाज में तनाव पैदा करना चाहते हैं जिससे सचेत रहने की आवश्यकता है हाल ही के दिनों में भारतीय जनता पार्टी के साजिश का परिणाम है कि नगर निकाय के चुनाव में अति पिछड़ों के लिए आरक्षण को समाप्त कर चुनाव को रोक दिया गया भारतीय जनता पार्टी के लोग कभी नहीं चाहते कि पिछड़ों अति पिछड़ों अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके स्वागत करने वालों में जनता दल के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा जदयू के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा केडी सिंह टूटू शर्मा बबलू कुशवाहा बृज भूषण कुशवाहा मिथिलेश कुशवाहा सचिन वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे
