पानी टंकी के समीप गंदगी के अंबार से लोगों को हो रही परेशानी
कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
कुर्था एकओर राज्य सरकार स्वच्छता अभियान के प्रति करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है ताकि हर घर नाली गली साफ-सफाई रहे गंदगी से लोग दूर रहे हैं तभी लोग स्वस्थ रहेंगे वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएचडी कार्यालय के समीप गंदगी के अंबार से लोगों को काफी परेशानी हो रही है लोगों को किसी काम को लेकर अगर पी एच डी कार्यालय में जाना पड़े तो गंदगी इतना की लोगों को गेट के पास जाने के पहले ही तबीयत बिगड़ जाएगी दुर्गंध इतना की वहां के आसपास दुकानदार भी इस गंदगी से काफी परेशान हैं कई दुकानदारों ने गंदगी की शिकायत को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी कहा था लेकिन इस ओर कोई ध्यान अब तक नहीं दिया जा रहा है वह दुकानदारों ने बताया कि सफाई कर्मियों को भी इस गंदगी को साफ करने को लेकर कई बार कहा जाता है लेकिन इसकी सफाई नहीं की जा रही है इससे काफी लोगों को परेशानी हो रही है वही सभी दुकानदारों ने पीएचडी विभाग कार्यालय के समीप गंदगी को यथाशीघ्र साफ सफाई करने की जिला पदाधिकारी से गुहार लगाया है
