Wednesday, October 12, 2022

चोरों ने दिया नए घटना को अंजाम घर के सामान को छोड़ पौधों को चुराया

चोरों ने दिया नए घटना को अंजाम घर के सामान को छोड़ पौधों को चुराया



 कलेर से नौशाद अहमद की रिपोर्ट

कलेर नरेगा के माध्यम से लगाई गई आम के पौधों को चोरों ने उखाड़ लिया। मामला प्रखंड स्थित मैनपुरा पंचायत अंतर्गत चंदा गांव की है। इस मामले में बताया जाता है कि चंदा गांव निवासी गोविंद शर्मा । नरेगा के माध्यम से अपने निजी जमीन में लगभग 2 यूनिट आम के शिशु पौधों का रोपण किया था। जिस पर मंगलवार की रात्रि को चोरों की नजर लग गई और आम के शिशु पौधे को चुरा कर ले भागा। यही नहीं पौधे की सुरक्षा हेतु लगाए गए अवरोधक जाल एवं कांटेदार तार को भी चोरों ने नहीं बख्शा। इस मामले में पीड़ित गोविंद शर्मा ने नरेगा कार्यालय को सूचित किया है तथा वन विभाग को भी घटना के बारे में जानकारी दे दिया है। इस इस तरह की घटना को लेकर पीड़ित गोविंद शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह पौधा का रोपण किया गया था जिस पर चोरों की नजर लग गई। उन्होंने बताया कि अपने निजी खर्च से हजारों रुपया का कांटेदार तार एवं जाली का इस्तेमाल किया था वह भी चोर लेते गए। इस मामले में नरेगा  कार्यालय तथा वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अस्थल जांच कर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मुहैया कराने एवं हरित आवरण को बढ़ाने के लिए सरकार में यह योजना चलाई है जिस पर इस तरह का  कार्य किया जाता है जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...