आम आदमी पार्टी ने आरक्षण समाप्त किए जाने के विरोध में धरना दिया
अरवल, सदर प्रखंड परिसर में आम आदमी पार्टी के द्वारा नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को पुनः 20% सीटें आरक्षित कर चुनाव कराने को मांग को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजकुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जिस प्रकार से नगर निकाय में अति पिछड़ा वर्ग को दिए गए. 20% आरक्षण को छीन लिया गया है. उससे अति पिछड़ा समाज में काफी आक्रोश है. उन्होंने बिहार सरकार से कानूनी प्रक्रिया पूरा कर जल्द से जल्द नगर निकाय चुनाव कराने की मांग किया. ताकि अति पिछड़ा वर्ग को नगर निकाय में राजनीतिक भागीदारी प्राप्त हो सके. और साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराये नहीं तो हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं. जरूरत पड़ी तो हम लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे. धरने कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने किया.धरने में जिला महासचिव नरेश ठाकुर भारद्वाज, सचिव सुभाष प्रसाद गुप्ता, हरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद चंद्रवंशी, रवि कुमार, विपिन चंद्रवंशी, कुणाल कुमार संजीत कुमार चंद्रवंशी के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे.
