आरक्षण बचाओ नगर निकाय चुनाव कराओ कार्यक्रम के तहत भाजपा ने दिया धरना
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल,बिहार सरकार के खिलाफ जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरक्षण बचाओ नगर निकाय चुनाव कराओ की मांग के लिए मुख्यालय के सदर प्रखंड प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अरवल प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू चन्द्रवंशी ने किया व संचालन शेषनाग ठाकुर ने किया । बिहार सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ों के आरक्षण को रोकने के खिलाफ व जल्द चुनाव कराने के लिए आज प्रखंड मुख्यालय पर धरना किया गया । धरना में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजय पासवान , स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा , युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य आनंद चन्द्रवंशी व महामंत्री शंकर सिंह ने भाग लिया । धरना को संबोधित करते हुए व बिहार सरकार पर प्रहार करते हुए आनंद चन्द्रवंशी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में एक साज़िश के तहत आरक्षण को समाप्त कर दिया गया जो राज्य सरकार की विफलता को प्रदर्शित करती है । जब जब भाजपा सरकार आयी है तो अतिपिछड़ों को आरक्षण मिला है और पूरी तरह सुरक्षित भी रहा है । पहली बार 1978 में जननायक कर्पूरी ठाकुर एवम् कैलाशपति मिश्र की सरकार ने पिछड़ों को 20% आरक्षण देने का काम किया था । दूसरी बार नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार ने अतिपिछड़ों को पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में 2007 में 20% आरक्षण देने का काम किया था और आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव की सरकार ने अतिपिछड़ों का दिया हुआ आरक्षण को नहीं बचा पा रही है । आज नीतीश सरकार की जल्दबाजी एवम् हठता के कारण नगर निकाय चुनाव पर ग्रहण लगा और जनता की करोड़ों रूपए का नुक़सान हुआ । आनंद चन्द्रवंशी ने कहा कि जब उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता ललित किशोर ने 4 फरवरी 2022 तथा 12 मार्च 2022 को राज्य सरकार को परामर्श दिया था कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विशेष आयोग गठित कर उसके रिपोर्ट के अनुसार चुनाव कराने का अनुरोध किया तो भी बिहार सरकार ने अपनी हठता व अतिपिछड़ा विरोधी के कारण उनकी सलाह नहीं मानी । जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यह मंशा स्पष्ट साबित करती है कि सरकार अतिपिछड़ा विरोधी है । वहीं धरना को संबोधित करते स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी के नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अतिपिछड़ों के कल्याण के लिए केन्द्र में अतिपिछड़ा आयोग को केन्द्रीय दर्ज़ा देकर उनका स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया है जो अतिपिछड़ा आरक्षण विरोधी महागठबंधन व कांग्रेस द्वारा कभी संभव नहीं है । अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोईन अंसारी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि लालू नीतीश का अतिपिछड़ा प्रेम महज एक छलावा है , नीतीश कुमार पिछड़ा , अतिपिछड़ा करके केवल राजनीति करने का काम किया है उनका कल्याण भाजपा सरकार द्वारा हीं सदैव होती है और आगे भी होती रहेगी ।धरना को विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट का अनुपालन किया होता तो आज अतिपिछड़ों के लिए आज यह दशा नहीं होती । धरना को जिला प्रवक्ता भास्कर कुमार , हरेंद्र सिंह ,विमल ठाकुर , जगदीश यादव ,आई टी सेल के सह संयोजक पीयूष कुमार रंजन ,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह , अजय सिंह , विरेन्द्र चन्द्र वंशी ,कामेश्वर यादव , डॉ रंजय चन्द्र वंशी सहित कई लोगों ने संबोधित किया ।
