चार शराबी गिरफ्तार। अग्रिम कार्रवाई
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहो से पुलिस ने शराब सेवन कर हल्ला हंगामा कर रहे चार पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया की शराब सेवन करने के आरोप में मंजी साह पिता ललन साह सा○ टेकारी 2. सच्चिदानंद बिंद पिता नरेश बिंद सा○ देवडीही 3.अभय दूबे पिता जितेंद्र दूबे सा○ गणेशपुर तीनों थाना चेनारी 4.भोला कुमार बैठा पिता महेश बैठा सा○ एवं थाना शिवसागर सभी जिला रोहतास को गिरफ्तार कर सीएचसी चेनारी में अल्कोहल जांच कराए जाने पर सभी अरोपी में अल्कोहल की मात्रा की पुष्टि यहां के चिकित्सक द्वारा किया गया है उक्त सभी को व्यवहार न्यायालय सासाराम भेज दिया गया। अवैध शराब के बारे में क्षेत्र के लोगों ने नाम उजागर नही करने के शर्त पर बताया कि चेनारी धाना क्षेत्र में पहले से अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई है। पुलिस द्वारा दिन प्रतिदिन शराबियों की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि क्षेत्र के अधिकांश जगहो पर असानी से शराब उपलब्ध हो जाता है इससे साफ तौर पर जगजाहिर हो रहा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस की हाथ शराबियों के गर्दन तक असानी से पहुच जाती है लेकिन बात जब शराब धंधेबाज, शराब तस्कर, शराब माफिया की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस फिसड्डी ही नजर आ रही है। स्थानीय पुलिस की तीन महीने के अंदर रिकार्ड स्तर शराबियों की गिरफ्तारी यह अच्छी तरह इशारा कर रही है शराब की बिक्री बढ़ गई है और शराब हर जगह उपलब्ध है। ऐसा नही है कि स्थानीय स्तर पर पुलिस कार्रवाई नही करती हैं, कारवाई बिल्कुल होता है अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर शराब बरामद भी होती है शराब के साथ गिरफ्तारीया भी होती है लेकिन शराब माफियाओं शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस की हाथ उनके गिरेबान तक नही पहुंच पाती या पहुंच पाती है तो कभी कभार । अगर बिहार शराब बंदी कानून तभी ही पूर्ण रूप से सफल हो पाएगा जब लोगों के बीच शराब सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाए। और पुलिस द्वारा निस्वार्थ होकर शराब सेवन के साथ साथ शराब धंधेबाज, तस्करी, बिक्री, परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर के शराब बंदी कानून को सफल बनाया जा सकता है।
