Monday, November 14, 2022

बगैर वन विभाग के आदेश लिए काटी गई हरा पेड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में पेड़ कटने से बिगड़ सकती है प्रदूषण

बगैर वन विभाग के आदेश लिए काटी गई हरा पेड़




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में पेड़ कटने से बिगड़ सकती है प्रदूषण


करपी से अरविन्द कुमार की रिपोट 

करपी (अरवल) सरकार ने एक नारा चलाई है पेड़ लगाओ प्रदूषण से बचे l पेड़ लगाओ पर्यावरण संतुलन बनाओ  सरकार के आदेशा अनुसार पेड़ लगाना और एक बच्चा को पोषण पालन करने के बराबर होता है  वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा 4 फीट मोटा  घेरा वाली  शीशम का विशाल पेड़ से लोगों का राहत मिल रहा था सुकून मिल रहा था l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में मनरेगा योजना के तहत पेड़ लगाई जा रही है जिससे लोगों को राहत मिले तो दूसरी तरफ बगैर वन विभाग के आदेश लिए बगैर अंचल अधिकारी का आदेश चलिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने हरा वृक्ष का विशाल पेड़ काटकर मानो तो हत्या करने का कार्य किया l जिले के वन विभाग के उच्च अधिकारी सुरेश प्रसाद से दूरभाष के माध्यम से पूछे जाने पर कहा कि हमे पेड़ काटने की सूचना मिलते हि  अपने करपी में पदस्थापित वन विभाग के अधिकारी दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में भेजकर जानकारी लेने को कहा सभी जानकारी प्राप्त किया और इस जानकारी को हमें दिया समय ना होने के वजह से मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में नहीं आ सका जिला वन विभाग अधिकारी को दिया  वही अंचल अधिकारी संजय कुमार से पूछे जाने पर कहा कि हमें किसी भी प्रकार की जानकारी हरा वृक्ष काटने का नहीं दिया गया है और नहीं हमें कोई आदेश भी लिया गया है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...