शराब सेवन के आरोप में पुलिस ने चार पियककड़ो को किया गिरफ्तार। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे बिशेष अभियान से शराबियों में मचा हड़कंप
जिला ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के सख्त निर्देश के बाद जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध समय समय पर बिशेष अभियान चलाकर शराब के कारोबार में संलिप्त शराब कारोबारीओं, तस्करों, घंजेबाजों एवं माफियाओं के खिलाफ छापामारी एवं धड़पकड़ अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में चेनारी पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात शराब सेवन करने के आरोप में विभिन्न जगहो पर छापेमारी कर चार शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बतया मंटू पासवान पिता चंद्रमा पासवान, बलिस्टर कुमार पिता शिववचन बिंद दोनों साकिम मल्हीपुर, महेंद्र शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा साकिम टेकारी, तीनो थाना चेनारी, जिला रोहतास एवं मंटू प्रसाद साह पिता सुदर्शन साह साकिम सिकरिया थाना सोनहन जिला कैमूर को शराब के नशे में गिरफ्तार कर सीएचसी चेनारी में मेडिकल जांच कराने पर यहाँ के चिकित्सक द्वारा अल्कोहल की पुष्टि किये जाने पर उक्त गिरफ्तार चारों शराबियों को पुलिस द्वारा व्यवहार न्यायालय सासाराम में पेशी के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा विगत पूर्व के कुछ महीना से अब तक अवैध शराब के कारोबार से जुड़े तस्करो एवं धंधेबाजों को शराब के बड़ी खेप के साथ बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे पहुचाया जा चुका है। अभी भी पुलिस की त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में इन दिनों रोहतास जिला के चेनारी थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ एक्शन से क्षेत्र में शराब सेवन, व्यवसाय, बिक्री, तस्करी या शराब से जुड़े अन्य कार्यो में संलिप्त लोगों की शामत आ गई है। गौरतलब बात यह है कि नवम्बर माह के शुरूआत से अब तक शराब सेवन करने के आरोप में लगभग 24 शराबियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेशी के लिए भेजा जा चुका है। जबकी इस माह में अबतक 60 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा सलाखों के पिछे पहुचाया जा चुका है और एक शराब कांड में संलिप्त फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।कुल मिलाकर शराब के सेवन, भंडारण,बिक्री, परिवहन एवं व्यवसाय में शामिल तत्व डाल डाल चल रहे है तो पुलिस भी अपनी मिलने वाली गुप्त सुचना के बल पर शराबियों को पकड़ने के लिए पात पात चल रही है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बेखौफ शराबियों एवं शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के सिर वर्तमान चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार का खौफ बोल रहा है। ग्रामीणों ने बताया की थानाध्यक्ष निर्मल कुमार की कार्यशैली एवं त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब के सम्राजय को काबू करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है। जिससे क्षेत्र में हर जगह शांती व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था कायम है और लोगों के बीच आपसी सौहार्दपूर्ण शांती एवं अमन का वातावरण तैयार हुआ है। लेकिन पुलिस को अभी भी कानून का राज स्थापित करने एवं शराब के कारोबारीयों के दिल में कानून का डर बनाए रखने हेतु निरंतर कार्रवाई को जारी रखने की जरूरत है। पुलिस को क्षेत्र में रसूखदार एवं मीडिया हाउस से ताल्लुक रखने वाले शराब सेवन करने वालो लोगों के विरुद्ध भी कड़ी कानून करवाई करने की जरूरत है तभी ही पूर्ण शराब बंदी कानून को सफल बनाने का लक्ष्य पूरी तरह से प्राप्त किया जा सकता है।
