Tuesday, November 15, 2022

पुलिस ने दहेज हत्या का प्राथमिकी अभियुक्त मृतका का पति को किया गिरफ्तार। अभी भी ससुर सास एवं भसुर फरार

पुलिस ने दहेज हत्या का प्राथमिकी अभियुक्त मृतका का पति को किया गिरफ्तार। अभी भी ससुर सास एवं भसुर फरार


रोहतास (चेनारी):- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी (रोहतास) थानाअंतर्गत नायकपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व दहेज लोभीयों द्वारा एक नवविवाहिता रिषु कुमारी की हत्या कर दिया गया था। मृतका रिषु कुमारी के पिता दिनेशवर सिंह के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर मृतका के सास, ससुर, भसुर एवं पति के विरुद्ध दहेज हत्या का नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि चेनारी थाना कांड सं. 332/22 दिनांक 07 नवम्बर 2022 धारा- 304बी/34 भा○ द○ वि○ के प्राथमिकी अभियुक्त मृतका के पति सर्वजीत कुमार पिता भोला सिंह सा○ नायकपुर थाना चेनारी जिला रोहतास  को पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दहेज हत्या के आरोपी पति को जेल भेज दिया। अभी भी उक्त कांड में संलिप्त तीन अभियुक्त सास, ससुर एवं भसुर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। शेष अभियुक्तो को गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा। मृतका रिषु कुमारी के आत्मा को शांती तब मिलेगा जब रोहतास पुलिस द्वारा दहेज हत्या कांड के शेष बचे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाकर सलाखों के पीछे सभी अभियुक्त जब अपने द्वारा किए गए अपराध बोध का प्रायश्चित करते नजर आएंगे तभी पीड़ित परिवार को न्याय एवं मृतका के आत्मा को पूर्णत: शांति मिल पाएग।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...