जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा भूमि संरक्षण विभाग- के ई डी॰ पी॰ आर॰ के अनुमोदन हेतु बैठक आयोजित
बिहार संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष, जिला जलछाजन समिति महोदय के द्वारा भूमि संरक्षण विभाग - के ई डी० पी० आर० के अनुमोदन हेतु बैठक की गयी, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी -सह- उप निदेशक, (शष्य) भूमि संरक्षण पदाधिकारी, रोहतास जिला पशुपालन पदाधिकारी, रोहतास, परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, रोहतास, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, रोहतास परियोजना प्रबंधक-सह- तकनीकि विशेषज्ञ, रोहतास एवं सहायक निदेशक, उद्यान, रोहतास के द्वारा भाग लिया गया। बैठक के क्रम में कृषि (भूमि सरंक्षण) विभाग, रोहतास, सासाराम के द्वारा तैयार की गयी ई-डी० पी० आर० के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिया गया:-
1. समीक्षोपरान्त जिला जलछाजन समिति के द्वारा तैयार किये गये ई० डी० पी० आर० को सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया।
2. पी० एम० के० एस० वाई0-20 का मुख्य उद्देश्य जल, जमीन, जंगल, जानवर, जलवायु एवं जन के
संरक्षण हेतु बृहद पैमाने पर कार्य किया जाना है।
3. उक्त ई० डी० पी० आर० का कार्य क्षेत्र यथा डब्लू० डी० सी० पी० एम० के० एस० वाई- 20-1/2021-22 चेनारी डब्लू० डी० सी० पी० एम० के० एस० वाई 20- 11 / 2021-22 सासाराम एवं डब्लू० डी० सी० पी० एम० के० एस० वाई - 20- 111 / 2021-22 नवहट्टा में कार्य किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी।
4. भू-जल संरक्षण सिंचाई व्यवस्था दुरुस्थ करने के लिये उक्त चयनित क्षेत्रों में यथा-चेनारी, सासाराम एवं नवहट्टा प्रखंडों में पंचवर्षीय योजना से होगा विकास । उक्त योजनाओं से भू-जल का स्तर नीचे गिरना, पानी समस्या उत्पन्न होना, समय पर फसलों की सिचाई नही होना, इसके साथ-साथ जीविकोपार्जन एवं भूमिहीन किसानों के आर्थिक उन्नति के लिये बकरी पालन, मुर्गी पालन, मशरूम की खेती, सब्जी की खेती इत्यादि कार्यों में लाभकारी सिद्ध होगा।

