Monday, November 21, 2022

दो ट्रको की जोरदार टक्कर। ड्राइवर सहीत तीन लोग घायल

दो ट्रको की जोरदार टक्कर। ड्राइवर सहीत तीन लोग घायल


बिहार संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


चेनारी (रोहतास) थानाअंतर्गत एन एच 2 स्थित सबराबाद के राजधानी होटल के समीप दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर सहीत तीन लोग घायल हो गए  ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सबराबाद जीटी रोड के किनारे खड़े ट्रक जिसमें चूना लदा हुआ था एक ट्रक ने पिछे से टक्कर मार दिया।
जिसमें ट्रक चालक सहीत तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर आसपास के  मौजूद लोगो के सहयोग से सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतु एनएचएआई के कर्मियों द्वारा  एंबुलेंस से सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घटनास्थल पर चेनारी पुलिस मौजूद है। इस घटना के सन्दर्भ में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बतया कि घटना दर्दनाक है पुलिस जांच में जुट गयी है दोनो ट्रकों को जप्त कर लिया गया है जांच पड़ताल करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस की प्राथमिकता है कि सभी घायलों का बेहतर इलाज हो इसके लिए एंबुलेंस द्वारा स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...