पुलिस ने दहेज प्रथा के प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
बिहार संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) :- पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर चेनारी धाना कांड सं 161/22 दिनांक 06/06/2022 धारा- 498(a) IPC एवं 3/4 दहेज अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त को मोहनिया थाना पुलिस (कैमूर) के सहयोग से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के सन्दर्भ में चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि दहेज अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त सपपू गुप्ता पिता सुदामा गुप्ता ग्राम + थाना मोहनिया जिला कैमूर को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पिछले पांच महीना से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
