Monday, November 28, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा केन्द्रीय विधालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा केन्द्रीय विधालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित


बिहार संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, केन्द्रीय विद्यालय, सासाराम रोहतास के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की गयी, जिसमें प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय, सासाराम, सिविल सर्जन रोहतास, डा० गुरुचरण सिंह, प्राचार्य, एस० पी० जैन कॉलेज, सासाराम, डा० देवेन्द्र प्रसाद सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष, डा० श्यामसुरन्द्र तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष, आकाशवाणी, सासाराम, उषा कुमारी, सदस्य अभिभावक एवं  अश्वनी कुमार, सदस्य शिक्षक रोहतास के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा नवम्बर 2022 में निम्न कार्य सूचियों पर विचार-विमर्श किया गया। तदोपरान्त निम्नांकित निर्णय लिया गया :-

1. जाड़े की अवकाश में कक्षा 10 एवं 12 में कमजोर छात्रों का विशेष कक्षा चलाया जाय, परन्तु इसके साथ जो अच्छे छात्र भी यदि चाहे तो वे भी अपने स्वेच्छा से विशेष कक्षा में उपस्थित हो सकते है।

2. लैव एवं फर्नीचर शिक्षकों के मांग के अनुसार इस वर्ष डेढ़ लाख रुपये तक कय करने की अनुमति प्रदान की गयी । सामग्रियों का कय गुणवत्ता आदि की जांच कय समिति के सदस्यों के द्वारा प्रमाणित किये जाने के आधार पर जेन पोर्टल से की जायेगी।

3. खेल-कूद पर विशेष ध्यान देने हेतु 12 अदद हर्डल कय करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त सामग्री जेनपोर्टल से

नियमानुसार की जायेगी। 4. विद्यालय में पुस्तक खरीने हेतु एक लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी।

5. विद्यालय मे बालवाटिका की कक्षा प्रारम्भ हो चुका है, जिसके लिये केन्द्र सरकार से साढ़े सात लाख रुपये राशि का आवंटन प्राप्त है। इस आवंटन को फर्नीचर, प्रोजेक्टर, खिलौने तथा अन्य संबंधित सामग्रियों को कय करने की स्वीकृति दी गयी। इसके अतिरिक्त तीन सहयोग कर्मी (आया) की रखने की अंशकालीन स्वीकृति प्रदान की गयी।

6. विद्यालय की सौन्दर्यकरण एवं बाग-बगीचे के देखभाल हेतु डेढ़ लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा इसके साथ ही साथ दिनांक 15.12.2022 को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव मनाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...