श्रद्धा के साथ मनाई गई अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 101वीं जयंती
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के किंजर खेल मैदान में स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर सह अमर शहीद जगदेव स्मारक समिति के द्वारा रविवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 101 वीं जयंती काफी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद कुशवाहा पूर्व एमएलसी सीपी सिन्हा जिला जदयू अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा सत्येंद्र कुमार ने सबसे पहले स्मारक स्थल पर जाकर बाबा साहब एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद किंजर खेल मैदान में बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया सांसद चंद्रवंशी जी ने अपने संबोधन में कहा कि जगदेव बाबू दबे कुचले पीड़ितों के लिए अपनी शहादत तक दे दी। आज जरूरत है उनके बताए गए रास्ते पर चलने की और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की। विधायक बागी कुमार वर्मा ने कहा कि आज बिहार में महागठबंधन की सरकार है जो जगदेव प्रसाद के सपनों को साकार कर रही है। पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने कहा कि किंजर कुर्था मोड़ पर जो आज भव्य स्मारक देख रहे हैं। यह मेरा प्रयास से ही निर्माण हुआ है वह हमेशा इस स्मारक को देख कर गर्व महसूस करता हूं। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष सुरेश राम ने की जबकि मंच का संचालन कार्यक्रम के संयोजक अमन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ परमानंद सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक रामप्रवेश सिंह यादव पूर्व शिक्षक रामेश्वर प्रसाद ओझा, रामचंद्र प्रसाद सिंह, सरपंच संजू सिन्हा मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश कुमार, प्रो शम्भु सिंह, रामदेव कुमार सहित कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर गरीबों मजदूरों विकलांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
