रविदास जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
करपी। संत शिरोमणि प्रख्यात समाज सुधारक कवि एवं विचारक महान क्रांतिकारी संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर मुख्तार सिंह मेमोरियल फाउंडेशन किंजर के तहत सूर्य मंदिर घाट पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न गांव से आए लोगों को ब्लड, शुगर, यूरिन, बीपी, ऑक्सीजन लेवल सीबीसी ब्लड ग्रुप रूटीन चेकअप यूरीन रूटीन एग्जाम कोलस्ट्रोल एलएसटी केएफटी वजन टेस्ट आदि का जांच लगभग 74 व्यक्तियों को किया गया। वही होम्योपैथिक चिकित्सकों के द्वारा कई रोगियों को जांचोंपरांत नि:शुल्क दवा भी दी गई। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन बिहार प्रदेश जदयू के संगठन सचिव दिलीप कुमार जेठियारा निवासी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव सह भाजपा नेत्री मीरा सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आईटीआई इंदौर के पूर्व प्राचार्य ललन प्रसाद शर्मा पटना उच्च न्यायालय एडवोकेट क्लर्क एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश प्रसाद सोंडिक्स प्रोफेसर नरेंद्र सिंह चुन्नू युवा राजद नेता मनोज यादव प्रोफेसर अरुण कुमार यादव किसान नेता गोरख सिंह अधिवक्ता राजेश चंद्रा राजद नेता सत्यानंद दिवाकर पत्रकार सुशील कुमार शिक्षक विनय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। दिलीप कुमार ने कहा कि अतिशीघ्र मैं अपने स्तर से इस स्थान पर पटना के जाने-माने कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लाकर मुफ्त जांच के अलावे दवा का भी वितरण कराऊंगा। रविदास जयंती पर मुख्तार सिंह मेमोरियल फाउंडेशन का यह अनोखा पहल हमें प्रेरित किया है।