Sunday, February 5, 2023

जिले के लोगों को चीर प्रतीक्षित मांगों में शामिल औरंगाबाद बिहटा रेल लाइन के निर्माण की राह अब आसान हो गई, इसबर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट मे बिहटा औरंगाबाद रेल लाइन के पहले चरण में 20 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया

जिले के लोगों को चीर प्रतीक्षित मांगों में शामिल औरंगाबाद बिहटा रेल लाइन के निर्माण की राह अब आसान हो गई, इसबर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट मे बिहटा औरंगाबाद रेल लाइन के पहले चरण में 20 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया 


 इसमें स्थानीय लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है । भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया 

अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट


अरवल बाजार में भगत सिंह चौक पर लोगों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को गुलाल लगा मिठाई खिलाकर खुशी मनाया । भाजपा जिला पूर्व महामंत्री आनन्द चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमृत राज उपाध्याय सहित अन्य ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे एक नई उपलब्धि बताया । 
भाजपा पूर्व जिला महामंत्री आनन्द चंद्रवंशी ने कहा कि बिहटा औरंगाबाद रेल लाइन का रास्ता साफ हो गया। इसके प्रथम चरण के निर्माण के लिए इस बार के बजट में 20 करोड़ की राशि आवंटित किया गया है इस रेल परियोजना का निर्माण होने से अरवल के साथ-साथ विभिन्न जिलों के लोगों को पटना आने जाने में सुगमता होगी, रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक मनोज यादव जी को भी भाजपा को और से शुभकामना है, रेलवे लाइन लाने में और आम मानस को रेलवे के लिए जनजागरण करने में अहम योगदान रहा है। 
अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने भी अरवल वासियों को बधाई देते हुए कहा है कि बिहटा से औरंगाबाद रेलवे लाइन बजट में 20 करोड़ रुपए का राशि का प्रावधान किया है जल्द ही प्रधानमन्त्री जी के द्वारा इस रेलवे लाइन का शिलान्यास कार्यक्रम होगा । पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बातों को गंभीरता से लेते हुए परियोजना को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की । जिले वासियों का सपना साकार होने जा रहा है, जल्द ही निर्माण कार्य का जल्द ही निर्माण कार्य का शिलान्यास होने की संभावना है ।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमृत राज उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति इस रेल लाइन की स्वीकृति मिलने पर आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर बालेश्वर शर्मा, नागेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, सहदेव प्रसाद, सदन पटेल, सुरेश प्रसाद, अरुण कुमार, सगीर आलम, खुर्दीस खां, मुजफर हुसैन सहित कई लोग उपस्थित थे ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...