Sunday, February 5, 2023

बाबा संत शिरोमणि रैदास जैसे महापुरुषों को पूजने के बजाय समाज़ को पढ़ने की जरूरत है: रंजन

बाबा संत शिरोमणि रैदास जैसे महापुरुषों को पूजने के बजाय समाज़ को पढ़ने की जरूरत है: रंजन 








कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट





कुर्था बाबा संत शिरोमणि रैदास जी के जयंती के अवसर पर काँग्रेस नेता सह जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव ने क्षेत्र के अनेकों गाँव जाकर संत शिरोमणि रैदास जयंती पूजा में शामिल हुए l इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ने क्षेत्र के सबलक सराय,सैद्पुर,सरेया,बारा, नरही , चिरारी बीगहा और धमौल सहित अनेकों गाँव पहुँच कर बाबा संत शिरोमणि रैदास पूजा धूम धाम से मनाया l और लोगों को उनका संदेश को बताया l 
श्री  यादव ने कहा कि संत शिरोमणि रैदास बाबा समाज सुधारक थे एसे महापुरुषों को पूजने के बजाय पढ़ने की आवश्यकता है ताकि उनके विचार को लोग जाने l बाबा रैदास अपने जीवन काल में अमीर गरीब,ऊंच नीच,छुआ छुत को एक समान रखने का प्रयास किया l पाखंड को नकारने का प्रयास किया l उनका य़ह हुंकार की मन चंगा तो कठौती में गंगा  बहुत ही समाज को सही रास्ता दिखलाने का काम किया था l इसका तात्पर्य य़ह की यदि मन साफ है तो भागवन की खोजने की ज़रूरत नहीं है l
उनके साथ मुस्तकिम अंसारी,सुरेंद्र यादव,कंचन मांझी,बबन यादव,अर्जुन यादव सहित अनेकों लोग थे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...