केंद्र सरकार एल आई सी एंव स्टेट बैंक में निवेशकों के रुपये की सुरक्षा करे : कांग्रेस
अरवल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा
अरवल शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालयों पर एक जोरदार प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा ने किया.
बाद में एक महती सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसी संस्था हमारे देश का गौरव है और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से यह संस्थाएं बनी है, परंतु अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी एवं एसबीआई और अन्य सर्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अदानी समूह में निवेश करवाया एलआईसी ने अडानी समूह में भारी निवेश किया है और पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 39 करोड़ पाॅलिसीधारको और निवेशकों का 33 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, भारतीय स्टेट बैंक समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया है भारतीय बैंकों का लगभग 80000/-रूपयें का बकाया है! कांग्रेस पार्टी कभी भी भारतीय कॉरपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है हम क्रोनी कैपिटलिज्म के खिलाफ हैं, हम चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के विचार के खिलाफ है. हम हमेशा गरीब और आम आदमी के साथ खड़े हैं, और रहेंगे. इसके लिए कांग्रेस पार्टी आम आवाम की गाढ़ी कमाई की जो रकम भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी में है उसकी सुरक्षा चाहती है. इसलिए कांग्रेस पार्टी इस धरना प्रदर्शन के जरिए यह मांग करती है सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति के तहत निष्पक्ष जांच कराई जाय, और निवेशकों की सुरक्षा का उचित कदम उठाया जाना चाहिए. इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, प्रवक्ता मोहम्मद जावेद अख्तर, शौकत अली, अरूण कुमार भारती, भोलानाथ गोस्वामी, रविशंकर शर्मा, डॉ जफर, पप्पू आलम, सुनील कुमार मुख्य रूप से शामिल रहें.