Sunday, March 5, 2023

औरंगाबाद बॉर्डर स्थित ठाकुर बिगहा एनएच 139 के समीप वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मैजिक भान से 118 पीस अंग्रेजी शराब की बरामद

औरंगाबाद बॉर्डर स्थित  ठाकुर  बिगहा एनएच 139 के समीप वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मैजिक भान से 118 पीस अंग्रेजी शराब की बरामद


कलेर रजनीश कुमार की रिपोर्ट

 कलेर उतापद विभाग को मिली बड़ी  कामयाबी जांच के दौरान अरवल- औरंगाबाद बॉर्डर स्थित  एन एच139 ठाकुर बिगहा के समीप  वाहन जांच के दौरान मैजिक भान  से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद |इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि होली पर्व को लेकर अरवल औरंगाबाद बॉर्डर स्थित ठाकुर बीघा एन एच139 के समीप उत्पाद विभाग  निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच किया जा रहा था, इसी क्रम में औरंगाबाद की ओर से आ रही एक मैजिक भान को शक के आधार पर रोकी गई जहां चालक हाव भाव खाने लगा पुलिस को शक हुआ कि इसमें अवैध रूप से समान लोडेड है| उत्पाद विभाग की टीम ने गाड़ी को जप्त कर  थाना परिसर लाई  उसके बाद गाड़ी  में रखी गई शराब की गिनती की गई तो 750ml का 118  पीस जिसमें शराब की मात्रा 88.50  लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया| चालक से पूछताछ किया गया था उन्होंने बताया कि हमें शराब की गाड़ियां औरंगाबाद में दी गई थी जिसे पटना पहुंचाना था| गिरफ्तार चालक धर्मवीर कुमार ,जिला वैशाली का रहने वाला बताया जाता है| चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है| फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम जीपीएस के आधार पर असली शराब माफियाओं को पता लगाने में जुट गई है|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...