Sunday, March 5, 2023

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया


कलेर रजनीश कुमार की रिपोर्ट

कलेर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय में स्वच्छ शक्ति सम्मान समारोह प्रखंड परियोजना अनुश्रवण इकाई कलेर द्वारा किया गया |इस मौके पर प्रखंड समवनयक पंकज कुमार ,बीएसओ प्रमोद कुमार उपस्थित थे |मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के जीविका समूह के सीएम एवं सुपरवाइजर मौजूद  थे |इस  दौरान उपस्थित  पदाधिकारियों  के द्वारा सभी पंचायत के जीविका समूह के सीएम को बुके देकर सम्मानित किया गया |मौके पर उपस्थित प्रखंड समवनयक पंकज कुमार  ने सभी पंचायत के जीविका सीएम को अपने-अपने पंचायत में सोख्ता एवं शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा| मौके पर उपस्थित आवास सहायक नवल कुमार, ऑपरेटर इंद्रजीत कुमार, ईस्माइलपुर कोयल पंचायत के सुपरवाइजर शत्रुघ्न प्रसाद, टेरी पंचायत के सुपरवाइजर शाहिना परवीन, वालिदाद पंचायत के सुपरवाइजर चंदन कुमार के अलावे सभी पंचायत के सुपरवाइजर एवं जीविका समूह के सीएम मौजूद थे|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...