पुलिस ने 180 ml के 110 पीस 8pm अंग्रेजी शराब को किया बरामद। अग्रिम कार्रवाई जारी
चेनारी से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली गुप्त सुचना के आधार पर एसआई पंकज कुमार के द्वारा छापेमारी कर 180 ml के 110 पीस 8 pm अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है। इस घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल द्वारा चेनारी नगरपंचायत के बनौली गांव के खेत से 180ml का 110 पीस 8पीएम अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों को चिन्हित कर उक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
