Wednesday, March 1, 2023

40 लीटर अवैध देशी महुआ निर्मित शराब बरामद। बाइक जब्त। घंधेबाज फरार

40 लीटर अवैध देशी महुआ निर्मित शराब बरामद। बाइक जब्त। घंधेबाज फरार


चेनारी:- दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारो (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत देव डीही पंचायत के खुढ़नू कला गांव के सिवान से पुलिस ने मंगलवार की रात्री छापेमारी कर 40 लीटर अवैध देशी महुआ शराब को बरामद किया है इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि खुढ़नू कला गांव से शराब घंघेबाज के द्वारा बाइक पर बडी मात्रा में अवैध शराब लेकर सड़क मार्ग से बिक्री करने के उद्देश्य से कही दूसरे जगह जाने की योजना है। सुचना प्राप्त होते ही सुचना को सत्यापित कर अवैध शराब की बरामदगी एवं शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी की एक टीम सादे लिबास में तत्काल कुच कर गये।  पुलिस ने घेराबन्दी को और तगड़ा करते हुए एक बाइक पर दो सवार को आते देख रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार पुलिस को देख बाइक घुमाकर कर भागने लगे। पुलिस द्वारा पिछा किये जाने शराब धंधेबाज द्वारा बाइक को छोड़ नहर में कुद कर भागने लगे पुलिस ने उक्त दोनों को दौड़कर पकड़ने का कोशिश किया। लेकिन दोनों शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा बाइक को जब्त कर जांच-पड़ताल करने के क्रम में बाइक पर रखा चालीस लीटर महुआ शराब को बरामद करते हुए दोनो फरार शराब धंधेबाजों के विरुद्ध स्थानीय थाना मे बिहार मध निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...