Thursday, March 2, 2023

पुलिस की बड़ी कार्रवाई। केस दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर शराब धंधेबाज को किया गिरफ्तार। भेजा जेल

पुलिस की बड़ी कार्रवाई। केस दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर शराब धंधेबाज को किया गिरफ्तार। भेजा जेल। 


चेनारी:- दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 

चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात्रि भोला के टोला गांव से छापेमारी कर केस दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर शराब कांड में संलिप्त फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 1 दिन पूर्व खुढ़नू कला गांव के समीप 40 लीटर महुआ शराब को बरामद किया गया था। एवं एक बाइक भी जप्त की गई थी। शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक और शराब छोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गए थे। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस द्वारा उक्त कांड में संलिप्त शराब धंधेबाज के विरुद्ध स्थानीय थाने में चेनारी कांड सं• 77/23 केस में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा एक कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा था इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात भोला के टोला गांव में छापेमारी कर सुरेंद्र बिंद उम्र- 35 वर्ष, पिता- राजेंद्र बिंद, साकिम- भोला का टोला, थाना- चेनारी, जिला- रोहतास, को गिरफ्तार किया गया है कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को जेल भेज दिया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...