अरवल सदर अस्पताल में दांत एक्स-रे उपलब्ध नहीं है
अरवल,बिहार सरकार लाख दावा करें कि स्वास्थ्य विभाग में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है लेकिन या दावा खोखला साबित हो रहा है सदर अस्पताल में नहीं होता है दांत का एक्सरे जिस से दांत ग्रस्त रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं गरीब मरीजों को सदर अस्पताल से बाहर में एक्सरे कराना महंगा पड़ता है प्राइवेट एक्स-रे करने पर दुकानदार के द्वारा मनमाने ढंग से रुपया की वसूली करते हैं सरकार के द्वारा निर्धारित राशि नहीं लिया जाता है और बिना रजिस्ट्रेशन के कई एक्सरे एवं पैथोलॉजी जिला में चल रहा है प्रशासन और प्रतिनिधि का ध्यान नहीं कि सदर अस्पताल में दांत का एक्सरे नहीं होता है, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई मो मुजाहिद हुसैन और मो खालिद हुसैन ने सदर अस्पताल में दांत का इलाज कराने गए तो डॉक्टर के द्वारा दांत का इलाज किया गया मगर एक्सरे सुविधा सदर अस्पताल में नहीं रहने के कारण बाहर से दांत का एक्सरे कराने का सलाह दिया गया सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता मो मुजाहिद हुसैन ने प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग पटना को लिखित आवेदन देकर अरवल सदर अस्पताल में दांत एक्सरे शुरू करने की मांग की है
