Wednesday, March 1, 2023

श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का छठा दिन

श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का छठा दिन 





अरवल  प्रखंड के ग्राम चैनपुरा में हो रहे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन का आज छठा दिन भी बह रही भक्ती की बयार और इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से पूरा गांव भक्ती के बयार में डूबा हुआ है,  एक सप्ताह तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में लोग शाम मे कथा का श्रवण कर रहें हैं और भगवान की भक्ति में लीन हैं , इस यज्ञ के आयोजक गुड्डू शर्मा ने बताया कि श्रीमद जगतगुरु स्वामी सुदर्शना चार्य जी महाराज के तत्वाधान में पूरे विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ यज्ञ को पूर्ण करने में लोग लगे हुए हैं । भगवान की भक्ति में लीन होकर सुन रहे हैं सब लोग कथा । कल इस कार्यक्रम का पूर्णाहुति होगी। सभी श्रद्धालु सुबह से शाम तक फेरी देते हैं और रात को कथा का श्रवण करने के बाद रामलीला रासलीला का आनंद लेते हैं । बहुत ही शांति और मनोरम तरीके से हो रहे यज्ञ में लोगो और श्रद्धालुओं की अहम भूमिका है ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...