Thursday, March 2, 2023

दहेज लौटाने के बुलावे पर आए लोगों की जमकर पिटाई पुलिस ने बचाई जान

दहेज लौटाने के  बुलावे पर आए लोगों की जमकर  पिटाई पुलिस ने बचाई जान





मेहँदीया 
 प्रखंड के  मेहंदिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गावँ  में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जहां दहेज लौटाने के नाम पर बुलाये गए लोगों के साथ मारपीट किया गया अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंची तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना  आज बृहस्पतिवार की दोपहर की है  । बताया जाता है कि मेहंदिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर ग्राम निवासी छोटू कुमार पिता अरुण चौधरी की शादी करपी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजितपुर निवासी नरेश चौधरी के बहन के यहां  हुआ था ।शादी के कुछ ही दिनों के बाद इन लोगों में तकरार बढ़ने लगी और देखते ही देखते बात बहुत बिगड़ गई और शादी तोड़ने तक आ गई। इसी दरमयान लड़का  पक्ष वालों ने लड़की पक्ष वालों को दहेज में दिए सामान लौटाने के लिए इस्माइलपुर बुलाया। जिसके बाद लड़की पक्ष के करीब 5 लोग एक   सामान ले जाने वाली गाड़ी के साथ आए जहां लड़का पक्ष के लोगों द्वारा जबरदस्त पिटाई किया ग जाने लगा। पिटाई से घबराकर लड़की पक्ष के लोग इधर-उधर डर के मारे भागने लगे जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लड़की पक्ष के लोग डर के मारे भागे जा रहे थे और लड़का पक्ष के लोग खदेड़े जा रहे थे वह सभी भागते भागते बगल के गांव गोपालपुर में पहुंच गए जिसके बाद गोपालपुर के लोगों ने इन सभी का बचाव किया तब जाकर इनकी जान बची। तब तक सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस भी पहुंच चुकी थी इस घटना को लेकर आज पूरा दिन चर्चा का विषय बना रहा ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...