Thursday, March 2, 2023

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सरगना गिरफ्तार।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सरगना गिरफ्तार।




कलेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बुधवार देर शाम चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक सरगना को कलेर पुलिस ने औरंगाबाद जसोईया मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। एक माह पहले कलेर बाजार से उपेंद्र सिंह की पल्सर बाइक चोरी हो गई थी। जिसके बाद कलेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कलेर थाना अध्यक्ष संजीत सिंह लगातार छापेमारी अभियान चलाकर बाइक सरगना रणधीर कुमार को चोरी की गई। पल्सर मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार सरगना कई कांडों में वांछित है।उसके खिलाफ अरवल और औरंगाबाद के कई अलग थानों में चोरी लूट और डकैती का मामला दर्ज है। औरंगाबाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए वर्षो से तलाश कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर कई वर्षों से फरार चल रहा है और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आखिरकार वर्षो से फरार सरगना अंत में कलेर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी की गई पल्सर बाइक के साथ अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामला दर्ज हैं। गिरफ्तार रणधीर कुमार औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के चिढ़उरा गाँव का रहने वाला है। बताया जाता है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...