Saturday, March 11, 2023

कुदरा के घरी गांव के पास कुदरा नदी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

कुदरा के घरी गांव के पास कुदरा नदी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी


कैमूर से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


 कैमूर कुदरा नदी से एक शव बरामद किया गया है। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के घरी गांव के पास की बतायी जाती है। जिसके बाद समीप कुदरा नदी से एक सडा हुआ लडकी का शव बरामद हुआ। शनिवार की शाम  कुदरा थाना क्षेत्र के घरी गांव के पास कुदरा नदी से शनिवार की शाम एक युवती का शव पानी में तैरते  हुए ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद यह  घटना आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी। जिसके बाद ग्रामीणा द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज  दिया। पुलिस ने बताया कि बरामद हुए शव की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...