Tuesday, March 28, 2023

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व

उगते सूर्य  को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व
 

कलेर से रजनीश कुमार की रिपोर्ट

कलेर: आस्था के महापर्व चैती छठ पर्व को लेकर जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां छठ घाट पर बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य  अर्पित |
सूर्योदयअर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया|  दंडवत प्रणाम कर छठ अनुष्ठान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी देखी गई।
किसी ने अपने व परिजनों के लिए आरोग्य तो किसी ने धन-धान्य का आशीष मांगा। चैती छठ को लेकर व्रतियों के घरों व छठ घाट पर काफी उल्लास का वातावरण देखा गया।चैती छठ के प्रति व्रतियों व उनके परिजनों अटूट आस्था देखा गया। छठ मईया की लोकगीत से छठ घाट का माहौल भक्तिमय हो गया है| छठ व्रतियों  ने भगवान सूर्य का पूजन कर अर्घ्य  के लिए तालाब में खड़ी रही। महिलाएं, बच्चे नए पोशाक में काफी खुशनुमा माहौल में छठ घाट की शोभा बढ़ाते रहे। इस दौरान मधुश्रवां छठ घाट के समीप राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल के  छात्रों द्वारा  स्टॉल लगाया गया था जहां   श्रद्धाभाव से  छात्रों ने छठ व्रतियों के  बीच चाय एवं शरबत  वितरण किया  | वही मधुश्रवां में  24 घंटे तक चलने वाली अखंड  संकीर्तन  संपन्न हुआ | इधर मधुश्रवां मेला परिसर में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन पहलेजा पंचायत मुखिया मुंद्रिका सिंह  एवं  समाजसेवी अरुण यादव,  सुनील कुमार  के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया | मुखिया ने छठ व्रतियों से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि आप सबो के  सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है, भक्ति जागरण की शुरुआत  कलाकारों ने छठ गीत के साथ शुरुआत किया| इस दौरान भारी संख्या में लोग  शामिल होकर जागरण कार्यक्रम का लुफ्त उठाया|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...