सात लाख चालीस हजार की लागत से बनेगा समुदायिक भवन
जिला परिषद ने किया शिलान्यास
कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
कुर्था, प्रखंड क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर पंचायत के खैरा बाजार में जिला परिषद से अनुशंसित सात लाख चालीस हजार की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया इस मौके पर कुर्था उतरी भाग एक के जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता रंजन कुमार यादव ने सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैंने बिना भेदभाव के विकास कार्य को चुना है और जो भी सार्वजनिक हित के कार्य होंगे मैं उसे पूरा करने का भरपूर कोशिश करूंगा ।इस मौके पर वार्ड सदस्य हरेराम सहनी,संजय कुमार,पन्ना लाल,राहुल कुमार,सोनू कुमार,राजेन्द्र चौधरी,मुस्तकिम अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे
