बजट के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल भगत सिंह चौक पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री माधव कुमार के नेतृत्व में युवा विरोधी बिहार बजट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। जिसमें मुख्य रूप से बिहार भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया की मुख्यमंत्री नितिश कुमार नें बजट सत्र में सरकारी नौकरियों के वादे से फिर से पलटी मार कर राज्य के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने कम किया है।यह निकम्मी भ्रष्ट सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज कराने के सिवा कुछ नही किया है।राज्य में अपराधियों मनोबल बढ़ गया है। इनके शिक्षा मंत्री रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रंथ पर विवादित ब्यान देतें हैं। समय में राज्य के बेरोजगार युवाओं ने इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता भाष्कर कुमार ने कहा कि बिहार का भविष्य अधर में है बिहार को बीमारू एवं पिछड़ा राज्य बनाने के लिए नीतीश कुमार तुले हुए हैं दूर-दूर तक नीतीश कुमार एवं महागठबंधन के पास बिहार में रोजगार उद्योग जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए कोई योजना नहीं है श्री चंदन कुशवाहा जी,भाजयुमो जिला महामंत्री प्रिंस कुमार जी,जिला उपाध्यक्ष दीपक चंदन जी व रौशन यादव श्री राज कुमार मिश्रा जी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
