रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, होली के मौके पर जनता के ऊपर एक और बोझ –माले
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल भाजपा माले के द्वारा अरवल में महंगाई के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया एवं पीएम के पुतला फूंका गया विरोध मार्च भाकपा माले जिला कार्यालय से निकला जो विभिन्न मार्गो से होते हुए एवं प्रखंड मुख्यालय के पास ला दहन किया गया है वह सभा की गई सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सुएब आलम ने अध्यक्षता की ।
प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए अरवल के विधायक एवं भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य महानंद सिंह ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे महंगाई चरम पहुंची है । आजदी के 75 साल पर अमृत महोत्सव मनाने वाले मोदी जी की सरकार आम जनता के हिस्से में अमृत का एक भी बून्द टपकने नहीं दे रही है । जनता के हिस्से में केवल विष पान के लिए ही छोड़ा जा रहा है । जबकि अमृत पान केवल अडानी अंबानी और कुछ खास इनके चहेते कारपोरेट घरानों को मिल रहा है ।उन्होंने कहा आम लोगों के होली जैसे पर्व में महंगाई का एक बोझ और भी सरकार ने बढ़ा दिया है ।
रसोई गैस में ₹50 का इजाफा करके घर का रसोई पर बड़ा असर डाला है ।
उन्होंने कहा कि आम लोग महंगाई से कराह रहे हैं , लेकिन सरकार के दबाव में देश का मीडिया महंगाई जैसे मुद्दों को सामने नहीं आने दे रहा है ।
उन्होंने आम जनता से महंगाई के खिलाफ जोरदार आवाज उठाने की अपील की । उन्होंने आगे कहा कि यज्ञ जैसे पवित्र धार्मिक आयोजनों में स्वामी जी लोगों का ऐसा बोल बिगड़ते जा रहा है जो किसी भी धार्मिक प्रवचन देने वाले लोगों के लिए शोभा नहीं देता ।
उन्होंने कहा कि एक महंत द्वारा असमय होलिका दहन कर दिया गया । जबकि एक विद्वान स्वामी द्वारा गुंडा की तरह भाषा बोली जा रही है जो कहीं से उचित नहीं है । गरीब दलित महिला के खिलाफ लिखे चौपाई पर जब सवाल कोई उठाता है बबाल मच जाती है । धर्म के ठेकेदारों द्वारा भोली भाली जनता, गरीब लोगों, दलितों और महिलाओं के जरिए ही उनसे अपने खिलाफ में ताली बजाने का काम कर रहे हैं । इस मामले में गरीब दलित महिलाओं को अपनी इज्जत और सम्मान की रक्षा के लिए आगे आना होगा । गुंडा की भाषा बोलने पर भी भाजपाई लोग जय श्री राम का नारा लगाने से किस धर्म और राम को स्थापित करना चाहते हैं । कहीं न कहीं से उन विवादित बयान देने वाले टीम पूरे देश में भाजपा के द्वारा फैलाए गए हैं और धार्मिक मंचों से गलत गलत प्रचार किए जा रहे हैं । गैर भाजपा सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बोले जा रहे हैं । व्यापक जनता को महंगाई जैसे मुद्दे से भटकाने के लिए यह सब चीज किए जा रहे हैं । हमें इस सवाल को लेकर जोरदार आवाज बुलंद करना होगा ।
सभा को भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव, गणेश यादव शाह शाद, रामकुमार सिन्हा नंदकिशोर प्रसाद, महेंद्र प्रसाद समेत कई नेताओं ने संबोधित किया ।
